खेकड़ा के सुभानपुर गांव के एक युवक ने बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी को हरियाणा के होटल में प्रेमी संग आपत्तिजनल हाल में पकड़ लिया। वहां पति ने हंगामा किया तो पत्नी व उसके प्रेमी ने उसे पीट दिया। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
युवक ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि खेकड़ा के रहने वाले एक युवक के साथ उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक के अनुसार उनके दो बच्चे हैं और परिवार को देखते हुए ही उसने पत्नी को कई बार समझाया। इसके बावजूद पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी।
बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ हरियाणा के बहालगढ़ के होटल में गई थी। इसका पता लगने पर वह भी होटल पहुंच गया। उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे पिटाई कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।