फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बधाई हो, रिपोर्ट पॉजिटिव मतलब लड़का होगा... अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, पांच पकड़े

Thu, 19 Dec 2024 09:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

कुछ लोगों ने बागपत में भ्रूण लिंग जांच होने की शिकायत की थी। टीम ने सोनीपत के गोहाना की एक गर्भवती महिला को तैयार कर रोहतक की रीना दलाल को फोन कराया और भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए बात की। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बधाई.. रिपोर्ट पॉजीटिव है, लड़का ही होगा। सरूरपुरकलां गांव में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करने के बाद पॉजिटिव और नेगेटिव जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके रिपोर्ट दी जाती थी। पॉजिटिव से लड़का और नेगेटिव का आशय लड़की होती थी। सीएचसी के पास ही पुलिस ने इस खेल का भंडाफोड़ करते हुए महिला डॉक्टर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 

एसीएमओ डा. दीपा सिंह के अनुसार हरियाणा के रोहतक में सिविल सर्जन को कुछ लोगों ने बागपत में भ्रूण लिंग जांच कराने की शिकायत की। इसमें कार्रवाई के लिए रोहतक के चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने सोनीपत के गोहाना की एक गर्भवती महिला को तैयार कर रोहतक की रीना दलाल को फोन कराया और भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए बात की। रीना दलाल उस गर्भवती को रोहतक में डा. रिया सहगल के पास लेकर पहुंची तो रिया ने 65 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच कराना तय करके पेटीएम कराए। 


 

इसके बाद गोहाना की गर्भवती महिला के साथ ही दिल्ली के नांगलोई की एक अन्य गर्भवती महिला को रीना दलाल व उसकी साथी संतोष अपने साथ दिल्ली में लेकर पहुंचे। वहां इन दोनों को दूसरी गाड़ी में बैठा दिया गया तो गाजियाबाद में लाकर भी गाड़ी बदली गई। वहां से इन दोनों को सरूरपुरकलां के साहब सिंह के मकान में लाकर अप्रशिक्षित चिकित्सक प्रदीप त्यागी ने भ्रूण लिंग जांच की। तभी वहां टीम ने छापा मार दिया और मकान से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त करने के साथ ही आरोपियों को पकड़ लिया। 

वहां से नवीन नैन निवासी सरूरपुरकलां, प्रदीप त्यागी निवासी बालाजी एंक्लेव हाजीपुर गाजियाबाद, राहुल भाटी निवासी सरस्वती विहार लोनी रेलवे फाटक गाजियाबाद, रीना दलाल निवासी आदर्शनगर रोहतक, संतोष निवासी सुल्तानपुरी नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीएमओ डा. दीपा ने दस नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
 

रोहतक और झज्जर के दो चिकित्सक कराते थे भ्रूण लिंग जांच

हरियाणा के रोहतक और झज्जर जिले के दो चिकित्सक इसमें सबसे अहम हैं और वही भ्रूण लिंग जांच कराते थे। चिकित्सक ही अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए तैयार कर दलालों के साथ सरूरपुरकलां भेजते थे। इस गिरोह में दोनों चिकित्सकों समेत दस से अधिक सदस्य शामिल हैं। रोहतक की टीम की जांच पड़ताल और छापामारी के बाद पकड़े गए रीना दलाल, संतोष, प्रदीप त्यागी, राहुल भाटी, नवीन नैन के साथ ही मकान मालिक साहब सिंह निवासी सरूरपुरकलां, डा. रिया सहगल निवासी सेक्टर एक रोहतक, डा. महेंद्र बंसल निवासी झज्जर, मंजीत निवासी रोहतक, अमित निवासी पानीपत व एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गाड़ी चालक शिवराज निवासी कटेवड़ा दिल्ली को कोई भूमिका न होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

गर्भवती के घर के आसपास भी जाकर करते थे जांच
एसीएमओ डा. दीपा सिंह ने बताया कि यह गिरोह पोर्टेबल मशीन रखता है। ये लोग घर के आसपास रात में जाकर भी भ्रूण लिंग जांच करते थे। इसमें सभी के हिस्से की अलग-अलग रकम तय थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें