बागपत जनपद के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका ने पति प्रशांत से छह वर्ष पहले ही प्रेम विवाह किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस जांच पड़ताल में अवैध संबंधों के शक में हत्या की बात सामने आ रही है।