शहर निवासी एक महिला का उसके पति के भतीजे से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता उसके पति को चल गया था। शुक्रवार दोपहर के समय दोनों दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में पहुंचे थे। यहां दोनों ने एक कमरा लिया और उसके अंदर चले गए। कुछ देर बाद ही महिला का पति भी वहां आ गया।
हंगामा होने पर होटल का स्टाफ भी एकत्र हो गए। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया, तो पत्नी और भतीजे को देखकर युवक आगबबूला हो गया। उसने वहीं पर दोनों की पिटाई कर दी। घटना के दौरान होटल के बाहर और हाईवे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और करीब आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
इस दौरान एक महिला घटना का वीडियो बना रही थी, लेकिन आरोपी युवक ने उसका मोबाइल छीनकर हाईवे पर फेंक दिया। घटना के बाद महिला को उसका पति स्कूटी पर बैठकर कोतवाली ले गया, जबकि मौका देखकर प्रेमी भतीजा फरार हो गया। पुलिस का कहना है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें....
Meerut: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या, जेवर बेचकर दी थी सुपारी