फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: 'पढ़ाई कर ले, जब देखो टीवी देखता रहता है', बड़ी बहन की बात दिल पर ऐसी लगी, बीएससी के छात्र ने दी जान

Sun, 15 Jun 2025 12:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Suicide Case: शाहपुर बाणगंगा में यह दुखद घटना सामने आई। बड़ी बहन ने टीवी बंद कर पढ़ने को कहा था। छात्र को इतना बुरा लगा कि वह डिप्रेशन में आ गया और जान दे दी। 
विज्ञापन
मनीष की फाइल फोटो और परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिनौली के शाहपुर बाणगंगा में बड़ी बहन ने टीवी बंद कर पढ़ाई करने के लिए कहा तो बीएससी के छात्र मनीष उर्फ मोनू (20) ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता चलने पर पुलिस जांच में जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

 

शाहपुर बाणगंगा निवासी संतगिरी के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। शनिवार को संतगिरी का सबसे छोटा बेटा मनीष उर्फ मोनू घर में टीवी देखने लगा। तभी उसकी बहन वहां आ गई और उसे डांटते हुए टीवी बंद कर दिया। साथ ही पढ़ाई करने के लिए कहा। इससे क्षुब्ध मनीष अपने कमरे में चला गया और फंदा लगाकर जान दे दी। 
 

इस दौरान परिवार वाले कमरे के बाहर चिल्लाते रह गए। शोर सुनकर वहां आए लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मनीष का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिवार वाले शव को नीचे उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता संतगिरी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन

बच्चों पर दबाव न डालें, केवल समझाएं
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बच्चों पर पढ़ाई के लिए अनावश्यक दबाव न डालें। अगर बच्चे का मन खेलने का कर रहा है तो उन्हें थोड़ा समय खेलने के लिए जरूर भेजें। अपने बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्या जानने का प्रयास करें और उनका समाधान कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें