पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को आगे निर्माण करने से रोक दिया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बड़ौत भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया।
कट की मांग पर जारी है आंदोलन
ग्रामीणों का कहना है कि कट नहीं होने से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर वे लगातार धरना दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।