फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सुन्हैड़ा में शिक्षक ने हेड कांस्टेबल की गोली मारकर की हत्या, इस बात पर हुआ था विवाद

Mon, 30 Jun 2025 01:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

 Baghpat Murder: बागपत के सुन्हैड़ा गांव में छुट्टी पर आए यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय पंवार की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही शिक्षक मोहित पर है, जिनके बीच एक हफ्ते पहले क्रिकेट के दौरान झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 Baghpat Murder News: बागपत जनपद के सुन्हैड़ा गांव निवासी और सहारनपुर में तैनात यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय पंवार (32) की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। अजय दो दिन पहले ही गृह प्रवेश के लिए छुट्टी लेकर गांव आए थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव के ही रहने वाले मोहित नामक प्राइमरी स्कूल शिक्षक ने अजय को उस वक्त गोली मार दी जब वह घर के पास टहल रहे थे। मोहित भी सहारनपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन

दोनों के बीच एक सप्ताह पहले गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान कहासुनी हुई थी, जिसके बाद व्हाट्सएप पर भी विवाद बढ़ता गया। रविवार को दोनों आमने-सामने आए और बात इतनी बढ़ी कि मोहित ने तमंचा निकालकर अजय पर गोली चला दी।

परिजन तुरंत अजय को सोनीपत के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी शिक्षक मोहित की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद से फरार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें