फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: अविवाहित युवती ने नाली में बच्ची को दिया जन्म, अधिक रक्तस्राव से मौत; प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने

Mon, 03 Aug 2026 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में प्रेम प्रसंग के बीच गर्भवती हुई एक 19 वर्षीय अविवाहित युवती ने घर के बाहर नाली में बच्ची को जन्म दिया। नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अधिक रक्तस्राव के कारण युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
- फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में अनुसूचित जाति की 19 वर्षीय अविवाहित युवती ने रविवार सुबह घर के बाहर नाली में एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: कांवड़ यात्रा में सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

अधिक रक्तस्राव से बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत
परिजनों के अनुसार युवती शनिवार से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। पहले उसे निजी चिकित्सक से दवा दिलाई गई। देर रात दर्द बढ़ने पर दोबारा उपचार कराया गया। रविवार सुबह घर लौटने के दौरान युवती शौचालय/लघुशंका के लिए बाहर रुकी। कुछ देर बाद वह घर के अंदर आकर लेट गई, जबकि बाहर नाली में नवजात बच्ची मिली।

करीब आधे घंटे बाद युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई और अधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भाई ने प्रेम प्रसंग का लगाया आरोप
मृतका के भाई ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी बड़ी बहन की ससुराल में रहने के दौरान उसकी छोटी बहन की मुलाकात एक युवक से हुई थी। आरोप है कि करीब आठ महीने पहले युवक ने बागपत में अपनी बुआ के घर बुलाकर उसकी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल ले जाते समय युवती ने स्वयं प्रेम प्रसंग, गर्भवती होने और बच्ची को जन्म देने की जानकारी दी थी।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने नवजात बच्ची को सुरक्षित उपचार के लिए एसएनसीयू में भर्ती कराया है। वहीं युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें