फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के चालक को ले गए दो दोस्त, 15 दिन से लापता, फोन भी बंद; हत्या की आशंका

Mon, 05 Oct 2026 11:11 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

दो अक्तूबर को गढ़ी कलंजरी से अजय को दो युवक लवदीप और अमित बाइक पर बैठाकर ले गए थे। तभी से तीनों के मोबाइल बंद हैं। गांव के लोगों ने चांदीनगर थाने में हंगामा कर अजय की हत्या का शक जताया है। 
विज्ञापन
चांदीनगर थाने पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ी कलंजरी के सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के चालक अजय, उनके दोस्त लवदीप उर्फ कल्लू और पूरनपुर नवादा गांव का अमित 35 दिन से लापता हैं, जिनके मोबाइल भी तभी से बंद हैं। सोमवार को गढ़ी कलंजरी गांव के लोगों ने चांदीनगर थाने में हंगामा कर दोनों दोस्तों पर अजय की हत्या करने का शक जताकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 

गढ़ी कलंजरी गांव के देवेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई अजय सुप्रीम कोर्ट में रजिस्ट्रार के पास चालक है। दो अक्तूबर की शाम गांव का ही लवदीप उर्फ कल्लू और पूरनपुर नवादा गांव निवासी अमित ने फोन करके अजय को बुलाया और अपने साथ ले गए। तभी से अजय का फोन बंद है। इसके बाद लवदीप और अमित से संपर्क नहीं हो सका है। आरोप लगाया कि दोनों के घर जाकर जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन उनके परिजनों ने कुछ नहीं बताया।
 

उन्होंने डेढ़ साल पहले हुए झगड़े को लेकर अजय की हत्या का शक जताया और पूरे मामले का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। थाने में हंगामा करने वालों में वीरेंद्र यादव, सोराज, बिजेंद्र, हरबीर, रणबीर, प्रताप पहलवान, धीरज, विजयपाल समेत अन्य शामिल रहे। इस मामले में पुलिस ने लवदीप और अमित के परिजनों से पूछताछ भी की। साथ ही गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है।

एक युवक ने फोन कर परिजनों से रुपये मांगे
देवेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके भाई को ले जाने वाले एक युवक ने दो अक्तूबर की रात में ही अपने परिवार के युवक को फोन कर रुपये डालने के लिए कहा था। उसने कोई घटना होने के बारे में भी बताया। इसके बाद से तीनों के मोबाइल बंद हैं।
विज्ञापन

ये बोले सीओ
तीनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कराई जा रही है और कई से पूछताछ भी की गई है। जल्द ही तीनों को तलाश लिया जाएगा।
- रोहन चौरसिया, सीओ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें