फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने बस में मारी टक्कर, चालक समेत 15 यात्री घायल, लगा जाम

Tue, 21 Jul 2026 08:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से देहरादून जाने वाली निजी बस में डूंडाहेड़ा गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आकर घायलों को बस में से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डूंडाहेड़ा गांव के पास सोमवार रात करीब दो बजे ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस चालक सुरेंद्र कुमार समेत 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। घायलों का सीएचसी, जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बस को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ललितपुर झांसी के रहने वाले सुरेंद्र कुमार दिल्ली से देहरादून जाने वाली निजी बस चलाते हैं, जो मंगलवार रात देहरादून से बस में 30 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रात करीब दो बजे उनकी बस डूंडाहेड़ा गांव के पास पहुंची तो ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। 
 

इस हादसे में बस चालक सुरेंद्र कुमार, मंडावली के रहने वाली लीला देवी, कमला देवी, सुमित, राजकुमार, रोहताश, लोनी निवासी जाकिर, उत्तम नगर निवासी मयंक, महेश और राजीव समेत 15 घायल हो गए।
 

हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और वहां जाम लग गया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने छह घायलों को बस से निकालकर सीएचसी में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायल अपने परिजनों के साथ दूसरे वाहन से दिल्ली के निजी अस्पताल में चले गए।
 
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने क्रेन मंगवाकर बस को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे किनारे खड़ी करा दिया। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि हादसे के बाद बस को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया। घायलों का उपचार कराया गया, जिनकी हालत ठीक है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
UP: नगीना सांसद चंद्रशेखर ने संसद भवन परिसर में शुरू किया धरना, बोले- हद से बढ़ गया जुल्म, होगा बदलाव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें