फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गड्ढे में पहिया जाने से गिरी बाइक, सड़क पर सिर टकराने से बीएसएफ सिपाही के पिता की मौत, मां घायल

Tue, 21 Jul 2026 08:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के किरठल गांव निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी विमला के साथ बाइक पर सवार हेाकर मेरठ अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बेगमाबाद गढ़ी गांव के पास दूसरे वाहन से बचने के प्रयास में हादसा हो गया। 
विज्ञापन
अशोक कुमार की फाइल फोटो और हादसे का कारण बना सड़क का गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुसार-बरनावा मार्ग पर बेगमाबाद गढ़ी के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बीएसएफ सिपाही के 70 वर्षीय पिता की मौत हो गई। सड़क में बने गड्ढे में बाइक का पहिया आने से हादसा हुआ। इस दुर्घटना में सिपाही की मां भी घायल हो गईं, जिनका उपचार बड़ौत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

 

किरठल गांव निवासी अशोक कुमार (70) अपनी पत्नी विमला के साथ मंगलवार सुबह बाइक से मेरठ स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। सिपाही विजय के मौसेरे भाई मोहित ने बताया कि बरनावा-पुसार मार्ग पर बेगमाबाद गढ़ी गांव के पास उनकी बाइक का पहिया सड़क में बने गड्ढे में आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। 
 

अशोक कुमार का सिर सड़क से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी विमला भी गिरकर घायल हो गईं। राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों को एंबुलेंस से बिनौली सीएचसी पहुंचाया। बिनौली सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने अशोक कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिवार वालों ने उन्हें बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। उन्होंने किसी भी कानूनी कार्रवाई से भी मना कर दिया। इसके बाद परिवार शव लेकर चला गया। अशोक कुमार के बड़े बेटे अजय खेतीबाड़ी करते हैं।
 
विज्ञापन

दूसरे वाहन को बचाने में हुआ हादसा
पुलिस ने घटनास्थल पर जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि यह हादसा दूसरे वाहन को बचाते समय हुआ था। बाइक का पहिया सड़क में बने गड्ढे में आने से वह अनियंत्रित होकर फिसल गई थी। इसी कारण यह दुर्घटना हुई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें