फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो और कार में मारी टक्कर, छह घायल; 20 मिनट बाद भी न पहुंची एंबुलेंस

Tue, 17 Nov 2026 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो और कार को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हुए। आरोप है कि सूचना के 20 मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिसके बाद घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गलत दिशा में जाकर सवारियों से भरे टेंपो और एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला, लेकिन सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद घायलों को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


हादसे में टयोढ़ी निवासी सोफियान (10), अलीसा (12), उनकी ताई रुबीना और बुआ हसीना, टेंपो चालक वकील निवासी बड़ौत और विश्वनाथ निवासी अलीगढ़ घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: बिजनौर: खुले नाले में डूबकर दो साल के बच्चे की मौत, छह महीने पहले हुआ था निर्माण; परिजनों ने की मुआवजे की मांग

 

Trending Videos

शादी समारोह से लौट रहे थे परिवार के लोग
घायल रुबीना ने बताया कि वे सैदपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गलत दिशा में आ गई और टेंपो व कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का उपचार कराया गया। घायल विश्वनाथ की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

20 मिनट इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
हादसे के बाद दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के लिए सूचना दी। आरोप है कि करीब 20 मिनट इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें