फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: 20 हजार में बता दिया 'बेटी है', गर्भपात कराने पर महिला की हालत बिगड़ी, अल्ट्रासाउंड करने वाला पकड़ा

Tue, 28 Apr 2026 10:00 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

हरियाणा के मेवात की पीसीपीएनडीटी और बागपत के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के बागपत डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। यहां अल्ट्रासाउंड सेंटर की मशीन को सील कर संचालक विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार विपिन कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मेरठ मार्ग स्थित बागपत डायग्नोस्टिक सेंटर पर 20 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ हुआ है। मेवात की पीसीपीएनडीटी टीम और बागपत के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर सेंटर के संचालक विपिन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर विपिन कुमार के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

 

हरियाणा के मेवात से आई पीसीपीएनडीटी टीम के नोडल अधिकारी डॉ. मनप्रीत सिंह ने बताया कि एक माह पहले नूंह की एक महिला की बागपत में भ्रूण लिंग जांच कराई गई थी। जांच में लड़की मिलने पर परिवार वालों ने उसका गर्भपात करा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसने नहीं बताया। इसके बाद विभाग की आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया। कुछ दिन बाद महिला ने बागपत डायग्नोस्टिक सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच होने की जानकारी दी।
 

इसके बाद टीम ने एक महिला को तैयार किया और मंगलवार को पहले जांच कराने वाली महिला को साथ लेकर बागपत डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंचे। वहां पर दोनों महिलाएं 20 हजार रुपये लेकर सेंटर के अंदर चली गईं। इसके बाद एसीएमओ डॉ. मसूद अनवर की टीम के साथ छापा मारकर अल्ट्रासाउंड के 20 हजार रुपये के साथ संचालक विपिन कुमार निवासी खट्टा प्रहलादपुर को पकड़ लिया। एसीएमओ डॉ. मसूद अनवर ने विपिन कुमार के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि 20 हजार रुपये, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वहीं आरोपी विपिन कुमार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

फर्जी फंसाने और मारपीट करने का आरोप लगाया
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारने की सूचना पर संचालक विपिन कुमार के परिवार वाले भी वहां आ गए। सोनू, विकास आदि ने विपिन कुमार को भ्रूण लिंग जांच के मामले में फर्जी फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने लैब से जबरदस्ती खींचकर अल्ट्रासाउंड कक्ष में ले जाकर फोटो खींचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी पूरा मामला कैद है। उन्होंने विपिन कुमार के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया।

Baghpat: पूर्व मंत्री मेहराजुद्दीन के बेटे समेत तीन पर FIR, गैंस एजेंसी पर कर रहे थे सिलिंडरों की कालाबाजारी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें