फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पूर्व मंत्री मेहराजुद्दीन के बेटे समेत तीन पर FIR, गैंस एजेंसी पर कर रहे थे सिलिंडरों की कालाबाजारी

Tue, 28 Apr 2026 09:06 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

यूपी के बागपत स्थित रटौल इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के संचालक पूर्व मंत्री के बेटे बदर महमूद, प्रबंधक और गोदाम कीपर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इस एजेंसी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। 
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रटौल इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मेहराजुद्दीन के बेटे एजेंसी संचालक बदर महमूद निवासी रटौल समेत तीन के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रटौल इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के सिलिंडरों की बुकिंग नहीं होने, सिलिंडर दिए बिना ऑनलाइन डिलीवरी दिखाने का मामला सामने आया था। कुछ उपभोक्ताओं ने सिलिंडर दिए बिना वापस भेजने का आरोप लगाया। इस मामले में पूर्ति विभाग की टीम ने जांच कराई। एजेंसी के गोदाम के स्टॉक में 93 भरे हुए गैस सिलिंडर कम मिले। इस दौरान 29 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए। जांच में गैस एजेंसी से सिलिंडरों की कालाबाजारी करने की पुष्टि हुई। 
 
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने खेकड़ा कोतवाली में एजेंसी के संचालक बदर महमूद, प्रबंधक राहुल, गोदाम कीपर अय्यूब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि सिलिंडरों की कालाबाजारी के मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Meerut: गैस सिलिंडर न मिलने पर शिक्षक ने किया एजेंसी पर हंगामा, सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें