फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी तस्वीरें: कुत्ते की तेरहवीं पर हवन का आयोजन, दावत खाकर बोले ग्रामीण, बहुत वफादार था मुन्ना

Thu, 10 Aug 2023 07:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : टॉमी उर्फ मुन्ना की तेरहवीं आयोजित की गई। पहले हवन किया गया, फिर लोगों ने ब्रहा भोज का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
1 of 5
कुत्ते की तेहरवीं। - फोटो : अमर उजाला

भले ही इंसान की मौत के बाद उनके परिजन उसकी आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं और ब्रह्म भोज का आयोजन करते हो, लेकिन बिजरौल गांव में कुछ पशु-प्रेमियों ने एक कुत्ते टॉमी की मौत पर उसकी आत्मा की शांति के लिए न केवल शांति यज्ञ किया। इतना ही नहीं ब्रह्म भोज का भी आयोजन किया गया। वहीं, गांव के लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के बिजरौल गांव में एक कुत्ता टॉमी उर्फ मुन्ना पूरी गली का ही लाडला था और पूरे मोहल्ले की हिफाजत करता था।

विज्ञापन

2 of 5
कुत्ते की तेहरवीं। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार, करीब 12 वर्ष की आयु में टॉमी उर्फ मुन्ना का छह अगस्त को देहांत हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
भोज करते हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, टॉमी की मौत के बाद गुरुवार को गांव वालों ने टॉमी उर्फ मुन्ना की तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया। पहले हवन किया गया, फिर लोगों ने ब्रहा भोज का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढकर प्रसाद ग्रहण किया।

4 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गांव वालों का कहना है कि टॉमी की अच्छाइयों के कारण पूरा गांव उसे आज याद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बताया कि टॉमी को मोहल्ले वालों ने पाला और टॉमी पूरे मौहल्ले का ध्यान रखता था। रात्रि के समय बाहरी व्यक्तियों से मौहल्लेवासियों की सुरक्षा करता था और आवाज कर पूरे मौहल्ले को सजक कर देता था। टॉमी की मौत के बाद पूरा गांव दुखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें