फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रेंटिस मेले में बागपत शुगर मिल ने दिए सर्वाधिक रोजगार

विज्ञापन
साक्षात्कार के लिए मेले मे लगी युवाओ की भीड - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में विशाल अप्रेंटिस मेले का हुआ आयोजन
विज्ञापन

75 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चयन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। राजकीय आईटीआई में बृहस्पतिवार विशाल अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं की भारी भीड़ रही। विभिन्न कंपनियों ने स्टाल लगाकर साक्षात्कार लिए। 75 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चयन किया गया। खास बात यह रही कि बागपत शुगर मिल ने सर्वाधिक 20 युवाओं का चयन किया है।
विज्ञापन

गांव हसनपुर मसूरी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित अप्रेंटिस मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने मेले में पहुंचे युवाओं और बड़ी संख्या में आए कंपनी प्रतिनिधियों को देखकर खुशी जाहिर की। प्रधानाचार्या नीरज कुमार ने बताया कि अप्रेंटिस मेले में 300 अभ्यर्थियों और 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया है। 75 अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस के लिए चयन किया गया। इनमें सर्वाधिक बागपत शुगर मिल ने 20 युवाओं का चयन किया है। मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, अपर निदेशक प्रशिक्षण और सेवायोजन निदेशालय लखनऊ से मानपाल सिंह, संयुक्त निदेशक मेरठ मंडल, सुशील कुमार, जिला रोजगार सहायता अधिकारी एवं सहायक उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र भी मेले में उपस्थित रहे। इस दौरान देवेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, अप्रेंटिस मेला प्रभारी मोहम्मद हनीफ सैफी, मैमुद्दीन अंसारी, पंकज गोयल, उप्र कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर शुभम शर्मा, कन्हैया लाल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें