फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : शराब तस्कर को पकडने गई पुलिस पर पथराव, एसआई व सिपाही घायल, खाली बोतलों से किया हमला

Sun, 10 Apr 2022 06:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपता में अवैध रूप से शराब बेचने वाले विकास को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने मकान की छत पर पहुंचकर पुलिस पर शराब की खाली बोतलें और ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें सिपाही व दरोगा घायल हो गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को छपरौली थानाक्षेत्र शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव कर दिया गया और खाली बोतल फेंककर भी हमला किया गया। हमले में एसआई व सिपाही घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। वहीं पुलिस ने हमला कर फरार हो रहे तस्कर को पकड़ लिया और उसके पास से तस्करी की शराब व नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छपरौली थाने के एसआई नरेश पाल, सिपाही गौरव कुमार, विनय कुमार शनिवार रात को गश्त कर रहे थे, इस दौरान वह शराब तस्करी की सूचना पर ककौर कलां गांव में पहुंच गए। वहां अवैध रूप से शराब बेचने वाले विकास पुत्र हरपाल को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने मकान की छत पर पहुंचकर पुलिस पर शराब की खाली बोतलें और ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: सिपाही विक्रांत ने चलती कार में पिता-पुत्र को मारी थी गोलियां, खून के निशान मिटाने को किया था ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में ईंट लगने से एसआई नरेश पाल व सिपाही विनय घायल हो गए। इसके बाद वहां से तस्कर भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा करके पकड़ लिया। उसके यहां से हरियाणा से तस्करी करके लेकर आए करीब डेढ़ पेटी शराब, 3 लीटर अपमिश्रित शराब, 250 ग्राम नौसादर व 500 ग्राम यूरिया बरामद किया है।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि विकास पर अवैध रूप से शराब बेचने, नकली शराब बनाने व पुलिस पर हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें