उन्होंने पूरा मामला बताया तो सपा नेता और उसके भाई ने पुलिस अधिकारियों से अच्छे संबंध होने का हवाला देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की जिम्मेदारी ली। जिसके बदले डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई। उसने पड़ोसी से मांगकर 40 हजार रुपये नकद दे दिये, जिसके बाद 16 अक्तूबर को एक लाख दस हजार रुपये भी दे दिये।
इसके बाद उनका मुकदमा भी दर्ज नहीं कराया गया और लगातार आश्वासन देकर चुप बैठाया जा रहा है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि धोखाधड़ी में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।
रुपये आ गए, मुकदमा दर्ज करा दो
शिकायतकर्ता मोहम्मद इनाम ने बताया कि पहले 40 हजार रुपये लेने के बाद बाकि रकम की मांग की गई। आरोप लगाया कि बाद में एक लाख दस हजार रुपये मिलते ही सपा नेता ने एक पुलिस अधिकारी को फोन कर कहा कि रुपये आ गये है, अब इनका मुकदमा दर्ज करा दो।
किस पुलिस अधिकारी के नाम पर लिये रुपये, कॉल डिटेल से होगा खुलासा
सपा नेता ने किस अधिकारी के नाम पर रुपये लिये, इसका खुलासा कॉल डिटेल से होगा। क्योंकि एक लाख दस हजार रुपये लेने के बाद सपा नेता ने किसी को फोन कर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा। पीड़ित का कहना है कि जिस अधिकारी के पास फोन किया, उसी के नाम से रुपये लिये गये है। सपा नेता ने अधिकारी का नाम नहीं बताया।