फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएसएफ मुकाबलों में बागपत के शूटर आगे

विज्ञापन
जौहड़ी की दादी चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज पर निशाना लगाते शूटर - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
स्वामी वेदानंद सरस्वती मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में हुए आईएसएसएफ मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर मंगलवार को स्वामी वेदानंद सरस्वती मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के आईएसएसएफ मुकाबले खेले गए। बागपत के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई।
आईएसएसएफ के दस मीटर एयर पिस्टल मेन स्पर्धा में हरिओम तोमर बागपत 571/600, वंश चिकारा बागपत 564/600, पार्थ राणा मेरठ 568/600, ईशान खान बागपत 570/600, दस मीटर एयर पिस्टल एनआर मेन में प्रिंस हुड्डा बागपत 355/400 ने बढ़त बनाई। दस मीटर एयर पिस्टल लिटिल चैंप सिटिंग में आदित्य कुमार बागपत 185/200, वंश प्रताप बड़ौत बागपत 171/200 स्कोर प्राप्त कर चैंपियनशिप में आगे चल रहे है। संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया आईएसएसएफ के फाइनल मुकाबले और चैंपियन ऑफ चैंपियन प्रतियोगिता 15 अप्रैल को होगी। इसी दिन एसपी नीरज कुमार जादौन विजेता शूटरों को पुरस्कृत करेंगे। खेलो इंडिया कोच महबूब पठान, नीतू श्योरान, विपिन राणा, फारुख अली, आशु तोमर, नमन चौहान, मानवी, आर्यन चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटरों ने साधे अचूक निशाने
बिनौली। दादी चंद्रो तोमर की स्मृति में चल रही चार दिवसीय मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन दस मीटर एयर पिस्टल सीनियर वुमन स्पर्धा में युविका तोमर बागपत 573/600, सुमेधा मेरठ 569/600, मानवी बागपत 560/600 ने शानदार प्रदर्शन किया। आईएसएसएफ सीनियर मेन में नावेद चौधरी गाजियाबाद 567/600, रवि शिवांच मेरठ 563/600, सुमित पानीपत हरियाणा 564/600, एनआर यूथ मेन में चांद राणा बागपत 377/400, कर्ण शर्मा बागपत 379/400, आर्यन बागपत 370/400 ने बढ़त बनाई। यूथ वुमन एनआर में इशिता चौधरी पानीपत 351/400, अक्षिता तोमर बागपत 346/400 का स्कोर प्राप्त किया। इस दौरान ऑफिशियल अंतरराष्ट्रीय शूटर शेफाली तोमर, हसन मलिक, बिट्टू खान, वाजिद अली, अमित श्योरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें