फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में दर्दनाक घटना: राजमिस्त्री ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दोस्त को बोल कर गया था- ‘मैं जा रहा हूं’

Thu, 09 Oct 2025 12:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में एक राजमिस्त्री ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने अपने दोस्त को फोन कर इस कदम की जानकारी दी थी। घटना बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना हुई। दाहा गांव निवासी एक राजमिस्त्री ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या करने से कुछ देर पहले अपने दोस्त को फोन कर कहा था कि  मैं अब जा रहा हूं।

जानकारी के मुताबिक, दाहा गांव निवासी युवक राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार की रात वह घर से निकला और बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास पहुंचा। इसी दौरान उसने तेज रफ्तार ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना इतनी अचानक थी कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: ढाबे पर खाना खा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, फौजी गंभीर घायल; पुलिस मौजूदगी में हुई वारदात

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दोघट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक ने अपने एक दोस्त को कॉल कर बताया था कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है।

दोस्त ने उसे रोकने की कोशिश की और परिजनों को भी सूचित किया, लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक मेहनती और शांत स्वभाव का था। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें