फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- 2024 में यहां भी होंगी अमेरिका जैसी सड़कें, चलेगी ड्रोन टैक्सी

Thu, 06 Apr 2023 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/सहारनपुर

सार

Union Minister Nitin Gadkari in Baghpat: बागपत में एलिवेटिड रोड का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 में यहां भी अमेरिका जैसी सड़कें होंगी और ड्रोन टैक्सी चलाने की योजना है। यही नहीं पराली से बायो ईंधन बनाने की योजना है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को बागपत जनपद के गणेशपुर में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून इकोनाॅमिक कॉरिडोर की शिवालिक पहाड़ियों में बन रही एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। उनका हेलीकाॅप्टर गणेशपुर में बने हेलीपैड पर दोपहर ढाई बजे उतरा। इसके बाद वे दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर तथा एलिवेटिड रोड का निरीक्षण करने निकले। अपने संक्षिप्त दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री लौट जाएंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 में अमेरिका जैसी सड़के यहां भी होंगी। पराली से बायो ईंधन बनाने की योजना है। ड्रोन टैक्सी भी चलेगी। कहा कि गाड़ी में चिप लगेगी और सड़क पर चलते ही टोल कट जाएगा।

यह भी पढ़ें:Bijnor: दिनदहाड़े खौफनाक हत्या से दहला नगीना, नामी व्यापारी को दी दर्दनाक मौत, शव देखकर कांप गई लोगों की रूह
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाईवे किनारे पहले बार बर्ड पार्क बनाए जाएंगे, जिसमें फल के पेड़ लगाए जाएंगे। यह भी योजना है कि उन फलों को इंसान नहीं खाएंगे, बल्कि उन्हें पक्षी खाएंगे। ये पेड़ तकरीबन तीन मीटर के दायरे में लगाए जाएंगे। पिलर पर पेंटिंग की जा सकती है। पहली बार हाईवे किनारे बर्ड पार्क बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन


अतिक्रमण को लेकर गडकरी ने कहा कि अतिक्रमण तोड़ दो, हाईवे पर यदि कहीं अतिक्रमण है तो तोड़ना होगा। हाईवे पर हादसे नहीं होने चाहिए। हाईवे अच्छे होने चाहिए। कहा कि हाईवे पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग की व्यवस्था की जा रही है। कई जगह यह हो भी चुका है। एक्सेस कंट्रोल हाईवे से हादसे में कमी आएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें