बागपत। खेड़ा इस्लामपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम पशुओं को चारा डाल रही प्रीति के हाथ की अंगुली में सांप ने डस लिया। तभी प्रीति ने सांप को पकड़ लिया और खेत में छोड़ने के बाद परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सक ने महिला को एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाने के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
खेड़ा इस्लामपुर गांव की रहने वाली प्रीति बृहस्पतिवार शाम पशुओं को चारा डाल रही थी, तभी खोर में आए सांप ने उसके हाथ की अंगुली में डस लिया। प्रीति ने शोर मचाकर परिवार वालों को सांप के डसने के बारे में बताया और सांप को पकड़कर खेत में छोड़ा। इसके अलावा निवाड़ा गांव की बुजुर्ग महिला हनीफा बृहस्पतिवार रात अपने घर में चारपाई पर सो रही थी। तभी एक सांप घर में आ गया और हनीफा के पैर में डस लिया। सांप के डसते ही हनीफा ने शोर मचाया तो घर में अफरातफरी का माहौल बन गया। हनीफा की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएमएस डॉ. अनुराग का कहना है कि दोनों महिलाओं को मेरठ रेफर किया गया।