फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पानी लेने उतरे रिटायर्ड RPF कर्मी की मौत, स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए, छह महीने पहले हुए थे रिटायर

Tue, 07 Apr 2026 09:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी बृजलाल की मौत हो गई। वे पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे थे और चढ़ते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक आरपीएफ कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के बड़ौत रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में सेवानिवृत्त आरपीएफ कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरे थे और वापस चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार दिल्ली से शामली जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 54057 सोमवार रात करीब सवा दस बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन स्टेशन पर करीब दो मिनट के लिए रुकी थी। इसी दौरान ट्रेन में सवार 61 वर्षीय सेवानिवृत्त आरपीएफ कर्मी बृजलाल पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गए।

बताया गया कि जैसे ही वे पानी लेकर वापस ट्रेन की ओर बढ़े, उसी समय ट्रेन शामली की ओर रवाना हो गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की तैयारी, दमकल गाड़ियां और भारी पुलिस फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही थमी सांसें, परिवार में मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पहुंची। जीआरपी के एसआई प्रदीप कुमार ने टीम के साथ ट्रेन के नीचे से शव को बाहर निकलवाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
 
मृतक बृजलाल मूल रूप से सहारनपुर जिले के ओजपुरा गली नंबर दो रेलवे कॉलोनी के निवासी थे। वे बरेली में आरपीएफ में तैनात रहे थे और करीब छह महीने पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे परिवार के साथ समय बिता रहे थे।
 
घटना की सूचना मिलते ही बेटे आदर्श समेत परिवार के अन्य सदस्य शोक में डूब गए और घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें