फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 90 रुपये कमीशन, 45 रुपये की वसूली, ऑडियो-वीडियो से खुलासा, राशन डीलरों की शिकायत

Tue, 07 Jul 2026 05:41 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत में राशन डीलरों ने सरकारी कमीशन में से 45 रुपये प्रति क्विंटल अवैध वसूली का आरोप लगाया है। ऑडियो, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के साथ जिलाधिकारी को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में राशन डीलरों को मिलने वाले प्रति क्विंटल 90 रुपये के सरकारी कमीशन में अफसरों के लिए 45 रुपये मांगे जा रहे हैं। इसके लिए बिचौलिए लगातार राशन डीलरों को फोन कर रहे हैं तो बैठक करके हिस्सेदारी की मांग की जा रही है। राशन डीलरों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑडियो, वीडियो, फोटो से इसका खुलासा हुआ है। वहीं इन सभी साक्ष्यों के साथ डीएम को डीलरों ने लिखित में शिकायत की है।

विज्ञापन


जिले में राशन डीलरों से कमीशन का खेल चल रहा है। पहले कुछ राशन डीलरों से करीब 15 हजार रुपये प्रतिमाह लिए जाते थे तो अब 45 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से रुपये मांगे जा रहे हैं।

इस तरह की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग व वीडियो के साथ ही राशन डीलर गीता जैन समेत अन्य ने डीएम को शिकायत सौंपी है। जिसमें बातचीत में राशन डीलरों का अध्यक्ष बताने वाले व्यक्ति से एक राशन डीलर हर महीने रुपये लेने के बावजूद वसूली बढ़ाने का कारण पूछता है। जवाब में अध्यक्ष बताने वाला व्यक्ति सभी डीलरों का हिसाब अपने पास होने और अधिकारियों के लिए हर महीने व्यवस्था करने की बात कहता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत

रुपये नहीं देने पर जांच या दुकान निलंबित होने की बात कही जाती है। एक अन्य रिकाॅर्डिंग में खुद को राशन डीलरों का अध्यक्ष बताने वाला व्यक्ति एक राशन डीलर के मामले में अधिकारियों से बात कर कार्रवाई रुकवाने और इसके लिए अधिक खर्च होने की बात कहता है।

शिकायतकर्ताओं ने ऐसे फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं, जिनमें स्वयं को अध्यक्ष बताने वाला व्यक्ति दूसरे राशन डीलरों से रुपये लेते दिखाई दे रहा है। रुपये देने से संबंधित रिकॉर्ड भी शिकायत के साथ प्रशासन को सौंपे गए हैं। डीलरों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

इस तरह हो रही वसूली
जिले में 376 राशन डीलर हैं। हर महीने औसतन एक डीलर को 150 से 200 क्विंटल राशन वितरण किया जाता है। सरकार की ओर से 90 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन के रूप में राशन डीलरों के खाते में पहुंचता है और इस तरह हर महीने लगभग 67.68 लाख रुपये प्रतिमाह कमीशन आता है। राशन डीलर गीता जैन के अनुसार अधिकारियों को देने के नाम पर हर महीने राशन डीलरों से 45 रुपये क्विंटल के हिसाब से रुपये इकट्ठे किए जाते हैं।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का पुराना दाग, नए खुलासे से फिर उठे सवाल
बागपत की राशन व्यवस्था पहले भी भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर चर्चा में रही है। एक महीने पहले जिला पूर्ति अधिकारी अनूप सिंह और एआरओ जोगेंद्र एंटी करप्शन की कार्रवाई में रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैं। वहीं पूर्ति निरीक्षक दीपक पटेल और राहुल पटेल भी भ्रष्टाचार के मामलों में निलंबित हो चुके हैं। ऐसे में इन आरोपों ने राशन वितरण की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मैंने हाल ही में कार्यभार संभाला है। अधिकारियों के नाम पर किसी प्रकार की अवैध वसूली की जा रही है तो यह गंभीर मामला है। शिकायत की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें