फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: इकोनॉमिक कॉरिडोर पर अवैध कट का विवाद, टिकैत के भतीजे समेत 14 पर मुकदमा, धरना बना वजह

Tue, 07 Jul 2026 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर अवैध कट के मामले में एनएचएआई के साइट इंजीनियर की शिकायत पर नरेश टिकैत के भतीजे समेत 14 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। किसान पिछले दो माह से गंगानोली में कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
इकनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर अवैध कट बनाए जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साइट इंजीनियर की शिकायत पर किसान नेता नरेश टिकैत के भतीजे समेत 14 किसानों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में किसान नेता राजेंद्र चौधरी का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन


कट की मांग को लेकर दो महीने से जारी है धरना
गंगानोली क्षेत्र में किसान पिछले करीब दो महीने से इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि कट नहीं होने से स्थानीय लोगों और किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एनएचएआई की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साइट इंजीनियर ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि इकोनॉमिक कॉरिडोर पर अवैध कट बनाए जाने का प्रयास किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नरेश टिकैत के भतीजे समेत 14 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले पर बढ़ सकती है सियासी हलचल
किसान आंदोलन और मुकदमा दर्ज होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं किसानों की ओर से कट की मांग को लेकर धरना अभी भी जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें