फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहले स्थान पर बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी कार्यालय पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में शत प्रतिशत 125 अंक प्राप्त किए गए
विज्ञापन

- जिले के सभी थाने भी पहले स्थान पर रहे, एसपी सूरज कुमार राय ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में बागपत जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिला पिछले कई महीनों से काफी पीछे चल रहा था और पिछले महीने के 56वें स्थान से सीधे टॉप पर पहुंच गया। एसपी सूरज कुमार राय ने आगे भी इस तरह लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश थानेदारों को दिए हैं।
आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का जिला व थाना स्तर पर निस्तारण कराया जाता है। यहां से निस्तारण होने के बाद उन शिकायतों का पीडि़तों से शासन से फीडबैक लिया जाता है। उस फीडबैक के आधार पर नंबर मिलने पर रैंक जारी होती है। बागपत की जुलाई में 75वीं, अगस्त में 64वीं और सितंबर में 56वीं रैंक थी। एसपी सूरज कुमार राय ने स्थिति को देखते हुए थानेदारों को शिकायतों का सही निस्तारण नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसका असर रहा कि अक्तूबर की रैंक जारी होने पर बागपत जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- थाने भी टॉप पर रहे
बागपत जिला ही केवल पहले स्थान पर नहीं रहा, बल्कि सभी थाने भी टॉप पर रहे। शिकायतों के निस्तारण में बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, सिंघावली अहीर, बालैनी, चांदीनगर, बिनौली, दोघट, रमाला, छपरौली, महिला थाना भी पहले स्थान पर रहे हैं। एसपी ने बताया कि सभी को इस तरह ही शिकायतों का सही तरीके से निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें