फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: एक्सप्रेसवे पर नहीं जाने दी भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, बैरिकेड लगाए, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 15 Aug 2026 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में गांगनौली कट की मांग को लेकर भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर जाने से रोक दिया। बैरिकेड और जेसीबी लगाकर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने लगाए बेरिकेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में गांगनौली कट की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से निकाली जा रही ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाने से रोक दिया। शनिवार को अग्रवाल मंडी टटीरी में ट्रैक्टर लेकर एक्सप्रेसवे की ओर जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड और जेसीबी लगाकर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में किसानों ने एक्सप्रेसवे के बजाय बागपत-मेरठ मार्ग से होते हुए यात्रा निकाली।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे की ओर बढ़े किसानों को पुलिस ने रोका
गांगनौली गांव में एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को लेकर भाकियू नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर एक्सप्रेसवे की ओर बढ़े। अग्रवाल मंडी टटीरी में पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। रास्ते में जेसीबी भी खड़ी की गई थी।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर, आईटीबीपी डीआईजी समेत दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लगाए बेरिकेड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक
ट्रैक्टरों को रोके जाने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। किसान एक्सप्रेसवे पर यात्रा निकालने की मांग कर रहे थे, जबकि पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस-प्रशासन ने एक्सप्रेसवे पर हादसे की आशंका को देखते हुए यात्रा को वहां से नहीं जाने दिया।

बागपत-मेरठ मार्ग से कलेक्ट्रेट पहुंची यात्रा
भाकियू दिल्ली-एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा और जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यात्रा को एक्सप्रेसवे पर जाने से रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मार्ग बदल दिया। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा बागपत-मेरठ मार्ग से होते हुए वंदना चौक पहुंची और वहां से कलेक्ट्रेट जाकर संपन्न हुई।

गांगनौली कट की मांग पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान
भाकियू नेताओं ने कहा कि गांगनौली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए गांगनौली में कट दिया जाना जरूरी है और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें