फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आचार संहिता लगते ही पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, कार के अंदर रखे बोरे में मिले डेढ़ करोड़, अफसर भी हैरान

Tue, 19 Mar 2024 08:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : आचार संहिता लगते ही यूपी पुलिस के बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार के अंदर रखे बोरे से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से डेढ़ करोड़ बरामद किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस व फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम ने कार से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए। जिनको जब्त कर लिया गया और मेरठ की आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया गया। आयकर विभाग की टीम रुपयों को लेकर जांच कर रही है।

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में फ्लाइंग स्क्वॉयड की 27 टीमों को लगा दिया गया है। वह सबसे ज्यादा हरियाणा बॉर्डर के साथ ही अन्य जिलों के बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रही है।

विज्ञापन

उनके अनुसार निवाड़ा चौकी पर सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के अलावा, पुलिस व आबकारी विभाग की टीम भी चेकिंग में लगी थी। तभी हरियाणा की तरफ से आई एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। जिसकी चेकिंग करने पर नोटों की गड्डियों से भरा बोरा मिला। फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के मजिस्ट्रेट गौरव ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी तो वहां सीओ, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। उन रुपयों की जांच कराई गई तो वह डेढ़ रुपये थे।

उनको लेकर आने वाले दिल्ली के शाहदरा डेयरी के रहने वाले अनिल कुमार ने अधिकारियों को बताया कि एक फैक्टरी की जमीन बेचने पर रुपये मिले हैं। अनिल के पास रुपये से संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। डीएम ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद 50 हजार से अधिक धनराशि नहीं ले जा सकते। जिसके बाद मेरठ से आयकर विभाग की टीम को बुलाया गया और अनिल के बयान दर्ज कराए गए। इसके साथ ही आयकर विभाग की टीम रुपयों को वीडियोग्राफी कराकर जब्त करके अपने साथ लेकर चली गई। जहां उसकी जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: कौन बनेगा चेहरा: भाजपा का कुमार पर ‘विश्वास’ संभव, मेरठ से इन तीन नामों पर भी चर्चा, आज जारी हो सकती है सूची
विज्ञापन

अगर जांच के दौरान रुपये से संबंधी सही जानकारी व दस्तावेज नहीं देते है तो इसमें आचार संहिता उल्लंघन के साथ ही कालाधन रखने की धाराओं में कार्रवाई की जागएी। वहीं, अनिल के अनुसार वह किसी पार्टी से नहीं जुड़े हैं और वह शामली में जमीन खरीदने व बेचने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा: पाक के प्रथम प्रधानमंत्री भारत में बने थे मंत्री, कौन हैं लियाकत अली, पढ़िए- उनके बारे में सबकुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें