फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान तपेश हत्याकांड: दबोचे गए चार हत्यारोपी, दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद, खौफनाक थी वारदात

Thu, 01 Sep 2022 10:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

किसान तपेश की हत्या के मामले में चार हत्यारोपी दबोच लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और एक पल्सर बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव में किसान तपेश की गोली मारकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस और एक पल्सर बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


बड़ागांव के रहने वाले किसान अर्जुन त्यागी और पड़ोसी युवक रितिक के परिवार के बीच खेत की डोल को लेकर विवाद चला रहा था। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 31 अगस्त की रात करीब नौ बजे अर्जुन अपने साथी तपेश के साथ खेत में नलकूप पर बैठा हुआ था। तभी रितिक विशाल, नरेंद्र, सतेंद्र आदि के साथ नलकूप पर पहुंचे और अर्जुन के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गोलियां बरसा दीं। तपेश की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अर्जुन घायल हो गया था। 

अर्जुन के चचेरे भाई प्रदीप उर्फ मोनू ने बुधवार देर रात पड़ोस के तीन युवकों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रात में ही चारों आरोपियों रितिक, विशाल, नरेंद्र और सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेजा चीर देगी ये घटना: नौ महीने कोख में पाला, जन्म देते ही हुआ चोरी, नवजात मिला तो छलके दंपती के आंसू

 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि डोल के विवाद में अर्जुन ने रितिक के पिता के साथ गाली-गलौज की थी। पिता के अपमान का बदला लेने के लिए रितिक ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। गुरुवार को चारों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: खुलासा: PNB बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या करने वाला बहनोई गया जेल, दूसरे हत्यारे ने खुद को गोली से उड़ाया

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद तपेश त्यागी का शव गांव में पहुंचा। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें