फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat Murder Case: पूनम की हत्या का खुलासा, चुनरी से गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट, हत्यारोपी गया जेल

Mon, 09 Oct 2023 10:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat Murder Case : पुलिस ने पूनम की हत्या का खुलासा कर दिया है। साथ ही पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में रमाला के गूंगाखेड़ी गांव में पूनम के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी से पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने बताया कि दो लाख रुपये वापस मांगने पर उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद उसने चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


गूंगाखेड़ी गांव की रहने वाली पूनम की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए शामली जिले के कंजरहेड़ी निवासी अर्जुन उर्फ अनमोल को गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ बागपत और शामली जिले में लूटपाट समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। 

पुलिस पूछताछ में अर्जुन उर्फ अनमोल ने बताया कि वह जेल में बंद था, तभी उसकी मुलाकात पूनम के भाई नितिन और दूसरे पति आदित्य से हुई थी। उसकी जमानत होने पर नितिन और आदित्य की भी जमानत कराने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद उसका उनके घर आना जाना हो गया। 

यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच
विज्ञापन

आरोप लगाया कि गांव में अपनी जमीन बेचकर पांच लाख रुपये लेकर वह गुरुग्राम अपनी बहन के यहां जा रहा था, तभी पूनम ने फोन कर उसे घर बुला लिया और रात में वह गूंगाखेड़ी में रुक गया। इसी दौरान उसके दो लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर उसे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी थी। हत्या करने के बाद वह भाग गया। 

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल

थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें