फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बारिश में भी न डिगा हौसला, यूपी पुलिस के गीत में छाई बागपत पुलिस, अफसरों की मुस्तैदी ने जीता दिल

Sat, 15 Aug 2026 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

स्वतंत्रता दिवस पर जारी यूपी पुलिस के गीत में बागपत पुलिस की कांवड़ ड्यूटी का वीडियो शामिल किया गया है। तेज बारिश के बीच पुलिस अधिकारी पुरा महादेव मंदिर और कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी करते नजर आए थे।
विज्ञापन
कांवड़ ड्यूटी में बारिश में भी मुस्तैद रही बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी किए गए यूपी पुलिस के गीत में बागपत पुलिस की कांवड़ ड्यूटी का वीडियो भी शामिल किया गया है। वीडियो में बागपत पुलिस के अधिकारी तेज बारिश के बीच भीगते हुए कांवड़ ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन




एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ सुकन्या शर्मा और सीओ रोहन चौरसिया समेत अन्य पुलिस अधिकारी कांवड़ मार्ग और पुरा महादेव मंदिर परिसर में पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मियों के समर्पण को दिखाने वाला यह वीडियो पहले भी सामाजिक माध्यमों पर खूब चर्चा में रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: ‘मां तुझे प्रणाम’ तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा, शहीदों को किया नमन

बारिश आई, लेकिन ड्यूटी से नहीं हटे पुलिसकर्मी
शिवरात्रि के अवसर पर पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई थी। उस समय कांवड़ मार्ग और मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। तेज बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी अपनी जगह से नहीं हटे और भीगते हुए कांवड़ियों की सुरक्षा और व्यवस्था संभालते रहे।

अफसरों का वीडियो हुआ था प्रसारित
बारिश के दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी का वीडियो बना लिया था। इसमें एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ सुकन्या शर्मा और सीओ रोहन चौरसिया समेत अन्य अधिकारी बारिश में भीगते हुए ड्यूटी करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामाजिक माध्यमों पर तेजी से प्रसारित हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा।

विज्ञापन

लोगों ने सराहा, अब यूपी पुलिस के गीत में मिली जगह
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने बागपत पुलिस की कांवड़ ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी और समर्पण की जमकर सराहना की थी। अब स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी पुलिस की ओर से जारी गीत में इसी वीडियो को शामिल किया गया है। गीत में बारिश के बीच ड्यूटी करते पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें बागपत पुलिस के कर्तव्य और समर्पण को सामने रखती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें