फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का खेल: पहले बदमाशों को पकड़ा, तब दर्ज किया लूट का मुकदमा

Wed, 21 Jun 2023 09:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है यहां लूट का मुकदमा दर्ज करने से पहले ही पुलिस ने चोर को पकड़ लिया। यही नहीं, पुलिस दिनभर मामले को दबाती रही।
विज्ञापन
Baghpat police - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में नौरोजपुर रोड पर सोमवार रात पुलिस की गाड़ी का सायरन लगाकर राज मिस्त्री से बाइक और मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस दिनभर मामले को दबाने में जुटी रही। जिसमे दो बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और बाइक औऱ लूट में प्रयुक्त कार बरामद कर खुलासा किया। 
विज्ञापन


शहर के देशराज मोहल्ले के रहने वाले राज मिस्त्री इमरान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह अपने बेटे को छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नौरोजपुर रोड पर ईट भट्टे पर पहुंचा तो कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाकर उससे मोबाइल फोन छीन लिया।

उसने विरोध किया तो उसे गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद कार सवार बदमाश वहां से भाग गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने बजाय मामला दबाना शुरू कर दिया और मंगलवार को दिनभर मुकदमा दर्ज नही किया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की और मंगलवार रात पुलिस ने देशराज मोहल्ले के सचिन और उसके साथी आदि निवासी मवीकलां को गिरफ्तार कर लूट का मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर बाइक और कार बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें