फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भीड़ जुटाने पर गुरमीत राम रहीम को नोटिस, पैरोल नियमों का उल्लंघन होते देख सख्त हुआ पुलिस प्रशासन

Mon, 21 Nov 2022 12:09 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत के बिनौली में पैराल के नियमों का उल्लंघन होते देख पुलिस प्रशासन ने सख्ती कर दी है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा बरनावा आश्रम में भीड़ जुटाने पर बिनौली पुलिस ने प्रबंधक सदस्यों को नोटिस दिया है। आश्रम में भीड़ नहीं जुटाने और गाड़ी पार्किंग को खाली कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बिनौली में पैरोल के नियमों को ताक पर रखकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा बरनावा आश्रम में जुटाई जा रही अनुयाइयों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। एसपी बागपत के निर्देश पर बिनौली पुलिस ने आश्रम में पहुंचकर डेरा प्रमुख के नाम प्रबंधक सदस्यों को नोटिस दिया। जिसमें आश्रम में भीड़ नहीं जुटाने और गाड़ी पार्किंग को शीघ्र ही खाली कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। गत तीन दिनों से यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड आदि प्रांतों से भारी संख्या में अनुयायी गाड़ियों से आश्रम बरनावा में पहुंच रहे हैं। जबकि पैरोल नियमों में आश्रम पर अनुयाइयों की भीड़ नहीं जुटाने की चेतावनी दी गई थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: मकान के नीचे वाले हिस्से में रहेगी बुजुर्ग महिला, पीड़िता ने अपने चार बेटों पर लगाया था मारपीट का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

बरनावा आश्रम में नाेटिस देने के बाद गेट पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद भी आश्रम बरनावा पर अनुयाइयों के भीड़ बढ़नी शुरू हुई, इतना ही नहीं आश्रम के सामने गाड़ियों से खचाखच भरी पार्किंग को जिम्मेदार लोगों ने त्रिपाल से ढककर पैरोल नियमों की धज्जियां उड़ाईं। मीडिया में मामला उजागर होने पर रविवार को बागपत पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरती। 

एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर इंस्पेक्टर बिनौली पुलिस फोर्स के साथ आश्रम बरनावा में पहुंचे और डेरा प्रमुख के नाम प्रबंधक सदस्यों को नोटिस दिया। जिसमें आश्रम में भीड़ नहीं जुटाने और गाड़ी पार्किंग को शीघ्र ही खाली करने के कड़े निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें