फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में नोटबंदी के बाद हालात जस के तस

Sun, 27 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
बागपत बड़ौत रोड स्थित एटीएम के बाहर लाइन में लगी महिलाओं को कोल्डड्रिंक की बोतल वितरित करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। नोटबंदी के बाद हालात जस के तस हैं। बैंकों की छुट्टी होने के कारण एटीएम पर कतार रही। लोगों की सुविधा के लिए केनरा बैंक में खाते खोले गए। गौरीपुर मोड़ के पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वैप कराकर लोगों ने नकदी प्राप्त की। अधिकतर एटीएम दोपहर होते-होते खाली हो गए।
विज्ञापन


शनिवार को बैंक बंद रहे, लेकिन एटीएम के बाहर कतार देखने को मिली। एसबीआई के एटीएम के बाहर अधिक भीड़ रही। शौकत मार्केट और बड़ौत रोड स्थित पेट्रोल पंप पर भीड़ रही। केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष मिश्रा ने बताया कि छुट्टी के बावजूद उनकी शाखा में उपभोक्ताओं के बैंक खाते खोले गए।

नोटबंदी बंद होने से यह लोग अब इन खातों में रुपये जमा करा सकेेंगे। यहां खाते खुलवाने के लिए दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। गौरीपुर मोड़ स्थित जौली फिलिंग स्टेशन पर एटीएम स्वैप कर लोगों को रुपये दिए गए। 
विज्ञापन


गंधर्व ने कलक्ट्रेट में रखा उपवास : नोटबंदी के समर्थन में आरटीआई कार्यकर्ता सुधीर गंधर्व ने कलक्ट्रेट में दूसरे दिन भी उपवास रखा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार का फैसला सही है। आने वाले दिनों में लोगों को लाभ होगा। कलक्ट्रेट प्रभारी राम प्रसाद ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। उनके साथ डॉ मोबीन, डॉ सलीम खान, अमित जैन, राहुल त्यागी, निरंजन शर्मा, कुंवरपाल हुड्डा, सुषमा, कविता, फिरोज खान, दीपिका रही।

 कांग्रेसियों ने कोल्डड्रिंक बांटी

एटीएम पर कतार में लगे लोगों के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सईद अहमद ने कोल्ड ड्रिंक बांटी। उनके साथ अनिल उपाध्याय, सुशील उपाध्याय, जान उपाध्याय, कासिम अली, पप्पू सभासद, सुशील तंवर,अजय रहे।

धड़ाम हो गए सब्जियों के दाम

नोटबंदी का असर सबसे अधिक सब्जियों पर देखने को मिल रहा है। सब्जी के दामों पर गिरावट दर्ज की  सब्जी विक्रेताओं ने कहा इससे किसानों को भी नुकसान हुआ है। मंडी में आने वाले किसान परेशान हैं। टमाटर, गोभी, मटर, गाजर  के दाम गिरे हैं। मोनू ने कहा नोटबंदी से सब्जी दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें