फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शराब पार्टी में नमकीन खत्म होने पर गुस्साए चाचा ने भतीजे का कान काट डाला, युवक को लहूलुहान हालत में देख मची भगदड़

Sat, 19 Mar 2022 04:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

शराब पार्टी में नमकीन खत्म होने पर गुस्साए चाचा ने भतीजे का कान काट डाला। वहीं युवक को लहूलुहान हालत में देख भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के बावली गांव की पट्टी देशू में चाचा-भतीजा के बीच शराब पार्टी के दौरान नमकीन खत्म होने पर बहस हुई तो गुस्साएं चाचा ने भतीजे का कान चबड़कर काट दिया। जैसे ही कान कटकर जमीन पर गिरा तो वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घायल युवक लहूलुहान होकर कोतवाली पहुंचा और अपने चाचा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। 

विज्ञापन

        
दरअसल, बावली गांव में दुल्हैंड़ी के दिन एक मकान पर शराब पार्टी चल रही थी। जिसमें गांव का अनुज पुत्र राज सिंह व उसके परिवार से ही सुधीर जो युवक का चाचा लगता है। इसी दौरान नमकीन आदि खत्म हो गई तो चाचा-भतीजे के बीच बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि गुस्साएं चाचा सुधीर ने भतीजे अनुज का कान ही चबड़ दिया और जब तक नहीं छोड़ा, जब तक कान कटकर जमीन पर न गिरा। जैसे ही कान जमीन पर कटकर गिरा, तो पार्टी में शामिल अन्य लोगों में भी भगदड़ मच गई। उधर, युवक लहूलुहान हो गया। बाद में घायल युवक ने कोतवाली पहुंचकर अपने चाचा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, घर छोड़कर गईं महिलाएं, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले सीओ...
सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि एक युवक ने अपने चाचा के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक को सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें