फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाकी का गजब हाल, सोते रहे पुलिसकर्मी और सायरन बजाकर लूटते रहे बदमाश, पीड़ित ने सुनाई आपबीती

Tue, 20 Jun 2023 06:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : शहर में रात को पुलिसकर्मी सोते रहे और बदमाश कार में सायरन बजाकर लूट की वारदात करते रहे। पीड़ित इमरान ने पुलिस को आपबीती सुनाई है।
विज्ञापन
बागपत में लूट का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में नौरोजपुर गुर्जर रोड पर सोमवार रात में कार में सायरन लगाकर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। वहां एक युवक से तमंचा दिखाकर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया गया। जबकि एक अन्य युवक को लूट के लिए रोका गया तो वह पास में ही ईंट के भट्ठे में घुस गया। वहीं, रातभर पुलिस ने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी। पुलिस इस मामले को जांच के नाम पर दबाती रही।

विज्ञापन


देशराज मोहल्ले के रहने वाले इमरान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने बेटे को छोड़ने नौरोजपुर गुर्जर रोड पर ईंट भट्ठे पर छोड़ने जा रहा था। बताया कि जैसे ही वह नौरोजपुर रोड पर राकेश के ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो कार में सवार तीन बदमाश वहां आए और उन्होंने तमंचा दिखाकर गाली-गलौज करते हुए उसे रोक लिया। आरोप लगाया कि तमंचा दिखाकर उससे बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। यही नहीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी गई। 

इमरान ने बताया कि वहां बदमाशों ने नौरोजपुर गांव के मनोज नाम के युवक को लूट के लिए रोका, लेकिन वह ईंट के भट्ठे में घुस गया। बताया कि लूटपाट के बाद कार सवार बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक और मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंगलवार शाम तक भी जांच के नाम पर मुकदमा दर्ज नहीं किया और वह मामले को दबाने में लगी रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

सायरन बजाकर लूट करते रहे बदमाश
नौरोजपुर रोड पर जिस जगह लूट की घटना हुई है, वह नेशनल हाईवे से कुछ दूरी पर है। वहां बदमाश अपनी कार में पुलिस का सायरन बजाते रहे और लूट करते रहे। इससे आसपास रहने वाले लोग सोचते रहे कि पुलिस वहां गश्त कर रही है। लेकिन सायरन बजने के बाद भी पुलिस ने वहां जाकर देखने की जरूरत नहीं समझी और इस तरह रात में पुलिस गश्त की पूरी पोल खुल गई। 

यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान का असर, तेज हवा व बारिश से मिली राहत, पढ़ें-अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

लूट की घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। अब मामला जानकारी में आने पर कार्रवाई कराई जाएगी और घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें