फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशखाप के चौधरी का एलान, टिकैत की आंखों में आया पानी सड़कों पर सैलाब बनकर बहेगा

Fri, 29 Jan 2021 12:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा राकेश टिकैत की आंखों में आया पानी सड़कों पर सैलाब बनकर बहेगा। हम टिकैत के साथ हैं। जनपद के सैकड़ों किसान आज गाजीपुर कूच करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं देशखाप चौधरी के गाजीपुर कूच करने के एलान के बाद किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बड़ौत में देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के घर हुई बैठक में गाजीपुर कूच का निर्णय लिया गया है।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से किसानों का धरना हटवाने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्र में पैदल मार्च किया और शांति बनाए रखने की अपील की। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिस रालोद कार्यालय के सामने से गुजरी तो कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंसुओं का असर: भाकियू का शक्ति प्रदर्शन आज, राकेश टिकैत के समर्थन में आधी रात गाजीपुर बाॅर्डर रवाना हुए किसान
विज्ञापन


बड़ौत में गुरुवार को नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही। धरनास्थल पर पड़े सामान को दिन निकलने पर भी हटवाया गया। नगर में जगह-जगह पैदल मार्च किया गया। एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष कुमार, एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पैदल मार्च करते हुए रालोद कार्यालय के सामने निकले तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी करने वालों में पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, विकास बाछौड़, सुरेश मलिक, सभासद आशुतोष तोमर, बबली तोमर, नीटा, विनोद आदि शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें