शिक्षिका ने परिजनों को सूचना दी तो वह बड़ौत थाने में पहुंचे। घटना के बारे में पुलिस से शिकायत दी गई। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने घटनास्थल तक जाने की जरूरत नहीं समझी। पीड़ितों को यह कहकर टरका दिया गया कि अभी इंस्पेक्टर थाने में नहीं है, जब वह आएंगे तो उनको बुला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं
वह विभागीय कार्य से प्रयागराज आए हुए हैं। इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। थाने में इस तरह से किया गया है तो यह गलत है। चेन छीनने वालों का पता लगाकर पकड़ा जाएगा।
- सविरतन सिंह, सीओ बड़ौत