फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचा कोहराम: हरिद्वार घूमने जा रहे थे चार दोस्त, दो नहर में डूबे, तलाश में जुटी पुलिस और परिजन

Fri, 18 Feb 2022 12:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News: बागपत से चार दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। लेकिन रुड़की में दो दोस्त नहर में डूब गए। उधर, सूचना मिलने पर दोनों के परिवारों में कोहराम गया। परिजन रुड़की के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चार युवक हरिद्वार जा रहे थे, इसी बीच इनमें से दो युवक रुड़की में नहर में डूब गए। वहीं युवकों के नहर में डूबने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गांव में पसरा मातम
बागपत के चार युवक घूमने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान इनमें से एक युवक रुड़की में नहर में डूब गया। वहीं उसे बचाने के लिए दूसरा साथी भी नहर में कूद गया और फिर वह भी डूब गया। बताया गया कि इनमें से एक प्राइवेट नौकरी करता है और उसे बचाने के लिए कूदने वाला पुलिस कर्मी का बेटा है। अन्य दोनों युवक सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन रुड़की पहुंचे। पुलिस और दोनों के परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं। उधर, एक साथ दो युवकों के नहर में डूबने से गांव में मातम पसर गया। हर कोई युवकों के बचने की दुआ कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: भाई-बहन की मौत से फटा मां का कलेजा, गांव में पसरा मातम, विदेश में जन्मे थे समीर और महा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें