फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लोकसभा चुनाव में अजित सिंह को हराने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री ने जयंत को दिया आशीर्वाद

Mon, 26 Jul 2021 09:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री ने सोमवार को जयंत चौधरी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री ने जयंत चौधरी से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी अजित सिंह को लोकसभा चुनाव में हराने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री ने सोमवार को जयंत चौधरी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अजित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जयंत चौधरी को आशीर्वाद दिया। सोमपाल शास्त्री ने जयंत चौधरी से कृषि नीति और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


बता दें कि सोमपाल शास्त्री ने 1998 के लोकसभा चुनाव में चौधरी अजित सिंह को अप्रत्याशित तरीके से हरा दिया था। चुनाव के परिणाम से हर कोई सकते में था। इस जीत के इनाम के रूप में अटल बिहारी सरकार में सोमपाल शास्त्री को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया था। अटल सरकार 11 महीने ही चल पाई थी। वहीं 1999 में हुए चुनाव में चौधरी अजित सिंह ने उन्हें भारी मतों से हरा दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें