बागपत में बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में कक्षा एक की छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी पर न्यायालय में दोष सिद्ध हो गया। इस मामले में शुक्रवार को सजा पर सुनवाई होगी।
विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार और नरेश वेदवान ने बताया कि 11 मई 2023 को बालैनी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में गांव के ही लाला उर्फ डॉन उर्फ अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें वादी ने बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा एक में पढ़ाई करती है। जो 11 मई को स्कूल में खेल रही थी। तभी लाला उर्फ डॉन ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जिसे आसपास खड़े लोगों ने देख लिया।
यह भी पढ़ें: Murder: पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर वारदात, बेटे-पोती को बनाया बंधक, बुजुर्ग दंपती पर बरसाईं गोलियां