बागपत शहर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा घर के पास एक खाली प्लॉट में खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ किशोरों ने उसके बेटे के गले में रस्सी का फंदा डालकर पेड़ पर लटका दिया। उसकी हालत खराब होने लगी तो अन्य बच्चों ने उसे बचाया।
आरोप है कि उसने बेटे के गले में फंदा डालने वालों के परिजनों से शिकायत की तो उसके साथ अभद्रता की गई। इस मामले में शिकायत के बाद दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया, जहां उनके बीच समझौता होने की बात चल रही है।