बागपत जनपद के जौहड़ी गांव में सोमवार को फ्लैग मार्च के दौरान बीएसएफ के जवानों का दल वयोवृद्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर से मिला। इस दौरान जवानों ने उनके साथ जमकर सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
वहीं दादी प्रकाशी तोमर ने जवानों को अपने घर ले जाकर जलपान कराया। घर के एक कमरे में बने संग्रहालय में निशानेबाजी में जीते मेडल और मिले पुरस्कार दिखाए। निशानेबाजी में उपलब्धियों के बारे में बताकर अपने अनुभव भी साझा किए।
उन्होंने जवानों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करना बहुत बड़ा पुनीत कार्य है। इस कार्य में सभी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश सेवा करें।