फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने उजाड़ ली दुनिया: ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम, सामने आई ये वजह

Tue, 08 Aug 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat Suicide Case : एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, आत्महत्या के पीछे ये वजह सामने आई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के टयौढ़ी गांव के एक युवक ने मंगलवार को नगर के रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सूचना पर मृतक युवक के परिजन गमगीन है।

विज्ञापन


टयौढ़ी गांव का युवक अभिषेक (28) पुत्र रमेश चंद्र मंगलवार को काफी समय से नगर के रेलवे स्टेशन पर बैठा हुआ था। इस दौरान जैसे ही स्टेशन मास्टर ने सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04402 के आने की सूचना दी तो युवक रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गया और रेलवे ट्रैक पर पडे़ पत्थरों से खेलने लगा।

बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद दिल्ली की ओर रवाना हुई, तभी वह ट्रेन के आगे कूद गया और कटने से उसकी मौत हो गई। यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व स्थानीय पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: Shamli:  किशोर की हत्या में बड़ा खुलासा, कुकर्म के बाद गला दबाकर दी थी मौत, पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोए आरोपी
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पहले शव को सीएचसी पर ले जाया गया, जहां पर सूचना देकर मृतक युवक के परिजनों को भी बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। उधर, युवक की मौत से परिजन गमगीन है।

यह भी पढ़ें: UP: विधायक ने विधानसभा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के समक्ष उठाया नरभक्षी गुलदार का मुद्दा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें