एक महिला मंगलवार को रोते हुए कोतवाली पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पहली शादी छिपाकर मेरे पति ने मुझसे शादी कर ली, अब वह पहली पत्नी व उसके बच्चों के साथ रह रहा है, विरोध करने पर उसने मारपीट की और फांसी का फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।