उत्तर प्रदेश के बड़ौत में खत्री गली में बुधवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। शिकोपुर गांव निवासी 35 वर्षीय दीपेंद्र की सामने चाय की दुकान चलाने वाले पति-पत्नी ने मिलकर चाकू और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी पति-पत्नी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता था दीपेंद्र
शिकोपुर गांव निवासी दीपेंद्र नगर की खत्री गली में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता था। बुधवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान सामने चाय की दुकान चलाने वाले पति-पत्नी से उसका विवाद हो गया।