उत्तर प्रदेश के बागपत में आज हिस्ट्रीशीटर और उसके साले की हत्या के आरोपी कोर्ट में पेशी के दाैरान पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर भाग निकले। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।
बागपत जनपद में मंगलवार को खैला गांव में हिस्ट्रीशीटर और उसके साले की हत्या के आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गए। बताया गया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार हत्या के आरोपी हरेंद्र और गौतम कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की आंख में मिर्च पाउडर डालकर भागे। इसके बाद पास में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। पुलिस ने कड़ी मसक्कत से दोनों को नीचे उतारा। बताया गया कि एक को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा भाग निकला।