दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी के चौकीदार रामवीर के अनुसार, उन्हें आग लगने की जानकारी पुलिस के माध्यम से मिली थी।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
सीएफओ अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
समय पर कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की लपटें और धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया था। अगर फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।