बागपत के चमरावल रोड पर महिला थाने के पास खड़ी कार में देर रात अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते कार में आग लग गई। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत न होने से बड़ी राहत मिली।
बागपत जनपद में शुक्रवार देर रात चमरावल रोड स्थित महिला थाने के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आकर दूर भागने लगे।
विज्ञापन
धमाका होते ही कार में आग भड़क उठी और कुछ ही क्षणों में लपटें तेज हो गईं। सौभाग्य से कार के पास मौजूद लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास की कॉलोनियों के लोग भी घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर भीड़ जुटने लगी।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तुरंत आग पर नियंत्रण पाया और किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। स्थानीय लोगों शुभम, विजयपाल, अनुज, शांति देवी और मोहित ने बताया कि उन्हें कार का टायर फटने जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद धमाका हुआ।