उन्होंने बेटी के ससुराल वालों से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने बागपत कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना देते हुए ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका विवाहिता के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें: UP: तलाशती रहीं सुलोचना और डायना, गुलदार ने ग्रामीण को बनाया शिकार, मौत के मुहं में ले गया एक गठरी घास का लालच
मृतका विवाहिता के पिता संजय प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में उनकी बेटी पति और ससुराल वालों के साथ बड़ौत में कोताना रोड पर लक्ष्मी नगर कॉलोनी में रह रही थी। शोभा की करीब एक वर्ष की एक बेटी भी है। शोभा ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की है।
ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है। ससुराल वाले उसकी बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। ससुराल वालों ने कुछ दिन पूर्व भी उनकी बेटी पर घर का कामकाज नहीं करने का आरोप लगा पिटाई की थी। मृतका के पिता संजय प्रजापति, राजेंद्र, संजीव, गौतम, इंद्रपाल, राजीव आदि ने पुलिस से आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।